वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत प्राप्त परफोरमेंस ग्राण्ट के निष्पादन हेतु ग्राम पंचायत बिनावर, विकास खण्ड सालारपुर में अंकन रू0 12.42 करोड़ की लागत से कार्य कराये जाने हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट(डी0पी0आर0) के सम्बन्ध में आज दिनांक 28.09.2020 को ग्राम पंचायत बिनावर का भ्रमण सुश्री निशा अनंत, मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान श्री रामसागर यादव, उपायुक्त, श्रम रोजगार/खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर, डा0 शरनजीत कौर, जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रभारी परियोजना अधिकारी, नेडा, अवर अभियन्ता, जल निगम, आर0ई0डी0, ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम सचिव व अन्य उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा ग्राम पंचायत बिनावर को प्राप्त परफोरमेंस ग्राण्ट की धनराशि से सी0सी0, इण्टरलाॅकिंग, साॅलिड वेस्ट मेनेजमेन्ट, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट, पंचायतघर, बारातघर, शौचालय, स्कूलों का जीर्णोद्वार एवं स्मार्ट क्लासेस विकसित कराने आदि के लिए डी0पी0आर0 तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उ...