बिठूर विधायक अभीजीत सिंह सांगा ने पत्थर घाट स्थित मां गंगा का मंदिर तुड़वाया
बिठूर विधायक अभीजीत सिंह सांगा ने पत्थर घाट स्थित मां गंगा का मंदिर तुड़वाया
एक बार बिठूर फिर आया सुर्खियों में अभी कुछ दिन पहले ही विकास दुबे कांड से बिठूर क्षेत्र में सरगर्मियां बनी रही जो अभी भी काबिज है तदुपरांत क्षेत्रीय विधायक अभीजीत सिंह सांगा पर पत्थर घाट स्थित मां गंगा के मंदिर को अपने बाहुबल से तुड़वाने का आरोप लगा है जिससे क्षेत्र के लोगों व गंगा आरती करने वाले सदस्यों में रोष व्याप्त है।
बिठूर के पत्थर घाट के बगल मे गुदरघाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनवाया गया विश्राम स्थल और माँ गंगा का मंदिर तोड़े जाने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना है।
मंदिर के संयोजक और अन्य पुरोहित घाट पर ही आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। नगर पंचायत की दमनकारी कार्यवाही को लेकर क्षेत्रवासी बेहद गुस्से में हैं। लोगों का कहना है कि सरकार खुद तो यहां कोई विकास कार्य कर नहीं रही है और यदि कोई एनजीओ यहां कोई विकास कार्य करवाती है तो उसको तुड़वा दिया जाता है। समिति के पदाधिकारियों का आरोप है की मन्दिर विधायक अभीजीत सिंह साँगा ने गिरवाया
खबर सूत्रों के हवाले से
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें