*यूपी में विधानसभा उपचुनाव* कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणालखनऊ , यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्यशियों की घोषण की

यूपी में विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा
लखनऊ , यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा की शुरूआत कर दी है।

उत्तर प्रदेश में आठ सीटों के लिये होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने रामपुर की स्वार और उन्नाव की बांगरमऊ सीट के लिये प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को कर दी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि स्वार सीट के लिये हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को उम्मीदवार बनाया गया है वहीं बांगरमऊ में आरती वाजपेयी पार्टी की प्रत्याशी होंगी।
राज्य की जिन आठ विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने है, जिनमे 2017 के विधानसभा चुनाव में छह पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने विजय हासिल की थी जबकि दो सपा के पास थी। अमरोहा जिले की नौगावां सादात , बुलंदशहर, रामपुर की स्वार , फिरोजाबाद की टूंडला , कानपुर नगर की घाटमपुर, देवरिया जिले की देवरिया सदर, जौनपुर जिले की मल्हनी तथा उन्नाव जिले बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। सपा के कब्जे वाली रामपुर के स्वार सीट से गलत दस्तावेज लगाने पर आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता जा चुकी है। बांगरमऊ विधानसभा सीट में भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर के सजा याफ्ता होने के कारण उनकी सदस्यता चली गयी थी।
सह सम्पादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं