संदेश

फ़रवरी, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पुलिस कमिश्नर नहीं होंगे गिरफ्तार

नयी दिल्ली।  शारदा चिट फण्ड घोटाले मामले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनते हुए कहा की पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होना पड़ेगा।  हालांकि कोर्ट ने ये भी स्पष्ट कर दिया की फिलहाल उनकी गिरफ़्तारी नहीं होगी।  उनसे शिलोंग में सीबीआई के सामने पूछ ताछ होगी, सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई ने सवाल पूछा की राजीव कुमार को पूछ ताछ में दिक्कत क्या है ? मुख्य न्यायधीश ने कहा की राजीव कुमार को पूछ ताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश होना चाहिए और जांच में सहयोग करना चाहिए।  मुख्या  न्यायधीश ने कहा की हम पुलिस कमिश्नर को खुद को उपलब्ध कराने और पूरी तरह से सहयोग करने का निर्देश देंगे।  हम बाद में अवमानना याचिका से निपटेंगे।  कोर्ट ने सीबीआई की अवमानना याचिका पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव,  डी जी पी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को अवमानना नोटिस जारी किया।  कोर्ट ने तीनो अधिकारीयों से अवमानना पर 18 फ़रवरी  तक जवाब माँगा है।   

सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में मंगलवार को फ़ोर्स की क्रूजर गाडी हादसे का शिकार हो गयी। प्रयागराज से कुम्भ स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाडी में ट्रक ने टक्कर मार दी।  इस घटना में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल हुए हैं।  घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  शाम को ये सभी रोहतक लौट रहे थे।  तड़के सुबह करीब चार बजे बर्रा बाई पास हाईवे पर गाडी का पिछला पहिया पंचर हो गया, चालक सुरेंद्र व् अन्य एक व्यक्ति  बाहर निकल कर टायर बदलने के लिए जैक लगा रहे थे जबकि अन्य लोग गाडी में ही बैठे थे।  तभी पीछे से आये तेज रफ़्तार ट्रक ने गाडी में जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में सुन्दर और सुरेंद्र के अलावा और सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  सुरेंद्र ने फ़ौरन पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं राम कौर और भूरो को कशी राम अस्पताल भेजा जबकि अन्य सभी को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया।  इलाज के दौरान साहब कौर, भूरो एवं राम कौर की मौत हो गयी।  पुलिस ने उनके परिजनों को  सूचना दे दी है।  बर्रा...