सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में मंगलवार को फ़ोर्स की क्रूजर गाडी हादसे का शिकार हो गयी। प्रयागराज से कुम्भ स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाडी में ट्रक ने टक्कर मार दी।  इस घटना में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल हुए हैं।  घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  शाम को ये सभी रोहतक लौट रहे थे।  तड़के सुबह करीब चार बजे बर्रा बाई पास हाईवे पर गाडी का पिछला पहिया पंचर हो गया, चालक सुरेंद्र व् अन्य एक व्यक्ति  बाहर निकल कर टायर बदलने के लिए जैक लगा रहे थे जबकि अन्य लोग गाडी में ही बैठे थे।  तभी पीछे से आये तेज रफ़्तार ट्रक ने गाडी में जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में सुन्दर और सुरेंद्र के अलावा और सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  सुरेंद्र ने फ़ौरन पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं राम कौर और भूरो को कशी राम अस्पताल भेजा जबकि अन्य सभी को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया।  इलाज के दौरान साहब कौर, भूरो एवं राम कौर की मौत हो गयी।  पुलिस ने उनके परिजनों को  सूचना दे दी है।  बर्रा निवासी अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रोहतक निवासी साहिब कौर (६२) राम कौर (६५ ) भूरो (७०) अंगूरी, विद्या, सुदेश, गयावती, संतोष, सावित्री, मोहन, सुरेंद्र और सुन्दर के साथ प्रयागराज गए थे।   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं