उ0प्र0 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत प्रेरणा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, उन्नाव द्वारा संचालित वृद्धाश्रम
उ0प्र0 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत प्रेरणा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, उन्नाव द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, अलावलपुर, वि0ख मोहम्मदाबाद, जिला फर्रूखाबाद में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य सदस्यों ने सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। गणमान्य सदस्यों में से श्री अनिल कुमार सिंह भदौरिया से0नि0 बैंक प्रबन्धक, सुरेश शाक्य से0नि0 बैंक प्रबन्धक, अभिषेक कुमार चतुर्वेदी बैंक प्रबन्धक शमसाबाद, समाजसेवी अरविन्द कुमार ’सेवक’ तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण अधिनियम के तहत घटित जिला अनुश्रवण समिति के वरिष्ठ सदस्य डा0 जी0एस0 राजपूत सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धजनों को मिठाई एवं फल तथा अंगवस्त्रम का वितरण श्री अनिल कुमार भदौरिया एवं श्री सुरेश शाक्य द्वारा किया गया तथा श्री अभिषेक कुमार चतुर्वेदी तथा समाजसेवी अरविन्द कुमार ’सेवक’ जी द्वारा वृद्धजनों को फलों का वितरण किया गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण अनुश्रवण समिति जनपद फर्रूखाबाद के वरिष्ठ सदस्य डा0 जी0एस0 राजपूत द्वारा वृद्धजनों को जीवन यापन सम्बन्धी उपयोगी जानकारियों से अवगत कराया। समारोह के अंत में वृद्धाश्रम के अधीक्षक मयंक सिंह द्वारा समस्त प्रतिभागी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया।
ब्यूरो फरुखाबाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें