UP: बरेली से गिरफ्तार हुआ हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड का आरोपी..इससे पहले यूपी ATS ने अशरफ और मोइनुद्दीन को गुजरात- राजस्थान की सीमा से गिरफ्तार किया था

UP: बरेली से गिरफ्तार हुआ हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड का आरोपी..

इससे पहले यूपी ATS ने अशरफ और मोइनुद्दीन को गुजरात-राजस्‍थान की सीमा से गिरफ्तार (Arrested) किया था.

लखनऊ. हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्‍याकांड (Kamlesh Tiwari Murder Case) में लखनऊ पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बरेली (Bareilly) से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी कामरान को लखनऊ के नाका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक बरेली के शाहाबाद निवासी कामरान पर सूरत से गिरफ्तार आरोपियों की मदद करने का आरोप है. उसके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कामरान के अलावा एक अन्य आरोपी कैफी अली को भी पकड़ा था. लेकिन उसकी गिरफ्तारी पर रोक का कोर्ट का आदेश होने के कारण पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा.

बता दें कि हिन्‍दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्‍याकांड मामले में उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था. आरोपियों में से अशरफ और मोइनुद्दीन पर हत्‍या का आरोप है. गौरतलब है कि हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की पिछले साल 18 अक्टूबर को उनके घर में ही स्थित कार्यालय में निर्मम हत्या कर दी गई थी.
ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं