UP में फिल्म सिटी को लेकर एक्टिव हुई योगी सरकार, रजनीकांत समेत 25 हस्तियों को बुलाया
UP में फिल्म सिटी को लेकर एक्टिव हुई योगी सरकार, रजनीकांत समेत 25 हस्तियों को बुलावा..
बता दें कि सौंदर्या रजनीकांत (Soundarya Rajinikanth) साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं. इसके अलावा वह ग्राफिक डिजाइनर (Graphic Designer) रह चुकी हैं,
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी (Film City) बनाने की घोषणा करने के बाद सरकार के अधिकारी एक्टिव मोड में आ गए हैं. इसी क्रम में योगी सरकार की ओर से साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) समेत 25 बड़ी फिल्मी हस्तियों को पत्र लिखकर बुलाया गया है और फिल्म सिटी बनाने के लिए सुझाव मांगे गए हैं. यूपी सरकार के अधिकारी अवनीश अवस्थी ने इस मसले पर सौंदर्या रजनीकांत को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में कहा गया है कि यूपी सरकार फिल्म सिटी बना रही है, ऐसे में आपके द्वारा अगर सुझाव मिलेंगे तो वो फायदेमंद साबित होंगे.
सौंदर्या रजनीकांत को 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए बुलाया गया है. इसी दिन ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें फिल्म उद्योग से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होंगी. बता दें कि सौंदर्या रजनीकांत साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं. वह ग्राफिक डिजाइनर रह चुकी हैं, साथ ही उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है. यही कारण है कि साउथ की फिल्मों का अनुभव जानने के लिए उन्हें यूपी सरकार की ओर से यह न्योता दिया गया है.
सह सम्पादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें