CM योगी ने मंत्रियों को दिया निर्देश- बाहर क्षेत्र में निकलें, विपक्ष को दें जवाब

CM योगी ने मंत्रियों को दिया निर्देश- बाहर क्षेत्र में निकलें, विपक्ष को दें जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्रियों को निर्देश दिया कि कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य की पूरी सावधानी बरतते हुए अपने प्रभार वाले जिलों के क्षेत्र का दौरा करें. वहां की विकास योजनाओं को पूरा कराएं. अगर कहीं कोई कमी रह गई है या कोई योजना नहीं पहुंची है तो उसे नोट करके बताएं जिससे वहां काम हो सकें.

सीएम ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग इन दिनों राजनेता बनकर अनर्गल बयानबाजी से सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. ऐसे लोगों की असलियत जनता को बतानी चाहिए और सरकार पर लगने वाले आरोपों का कड़ा जवाब देना चाहिए.

जनता के बीच सारे तथ्य आने चाहिए. सीएम यहां अपने आवास पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों की बैठक कर रहे थे. कल दोपहर 12 से 2 बजे तक लगभग 2 घंटा चली इस बैठक में मुख्यमंत्री का जोर कोरोना काल के मद्देनजर ठप पड़ गई गतिविधियों को तेज करने पर रहा. सीएम ने राज्यमंत्रियों से कहा कि प्रभार वाले जिलों में रुके हुए कामों को तेजी से पूरा कराएं. विकास कार्यों में जुट जाएं. विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी.
सह सम्पादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं