सर्वसम्मति से तय होंगे मंडल अध्यक्ष के नाम :श्रवण कुमार वर्माभारतीय जनता पार्टी जिला धौलपुर के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा
सर्वसम्मति से तय होंगे मंडल अध्यक्ष के नाम :श्रवण कुमार वर्मा
भारतीय जनता पार्टी जिला धौलपुर के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने मंडल अध्यक्ष के नाम का पैनल बनाने के लिए प्रभारियों की घोषणा की।
जिला महामंत्री सत्येन्द्र पाराशर ने बताया की जिले के 19 मंडल हैं और उनमें मंडल अध्यक्ष के नाम तय होने हैं इसके लिए प्रदेश संघठन के निर्देश अनुसार जिलाध्यक्ष वर्मा ने जिले में प्रभारियों की नियुक्ति की है जिसमें बसेड़ी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चार मंडलों के लिए कैलाश सोनी कमल पहाड़िया प्रभारी होंगे ।बाड़ी विधानसभा के पांच मंडलो लिए नागबेंद्र सिंह चौहान और संतोष गुर्जर प्रभारी होंगे ।इसी प्रकार धौलपुर विधानसभा के पांच मंडलों के लिए सुरेश कौशिक एवम नंद किशोर शुक्ला प्रभारी होंगे ।राजाखेड़ा विधानसभा के पांचों मंडलों लिए राजवीर सिंह राजावत एवम जितेन्द्र तिवारी प्रभारी होंगे ।
जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर ने बताया यह प्रभारी जिले के सभी मंडलों में जाएंगे और वहां पर बैठक करके सभी कार्यकर्ताओं ओर वर्तमान एवम् पूर्व पदाधिकारियों से रायशुमारी करेंगेऔर आगामी आने वाले कार्यक्रमों जिनमें की सेवा सप्ताह 14 सितंबर से 20 सितंबर तक मनाया जाना है । 20 तारीख को सभी मंडलों पर स्वक्षता अभियान चलाकर सेवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन किया जवेगा।
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मंडल और जिले स्तर पर मनाया जाना तय किया है इस सब के बारे में भी यह प्रभारी बैठक लेंगे और जिम्मेदारी तय करेंगे ।
ब्यूरो धौलपुर
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें