दामाद ने ससुराल पहुंच कर ससुर और साली को चाकुओं से गोदा, दोनों की मौत*पत्नी को किया घायल,

दामाद ने ससुराल पहुंच कर ससुर और साली को चाकुओं से गोदा, दोनों की मौत

*पत्नी को किया घायल, हालत गंभीर: आरोपी दामाद गिरफ्तार*

*लखनऊ/भोपाल।* मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत बीती रात सनकी दामाद ने ससुराल पहुंच कर अपने ससुर एवं साली को मौत के घाट उतार दिया और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि पन्ना जिला निवासी भुटिया अहिरवार की शादी जिले के हटा थाना अंतर्गत संनकुईया गांव में मुन्ना लाल अहिरवार की बेटी द्रोपती अहिरवार से करीब 2 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।
बीती रात आरोपी दामाद अपनी ससुराल पहुंचा और अपने ससुर मुन्ना लाल अहिरवार पर चाकुओं से हमला कर दिया, उसकी साली बीच-बचाव के लिए आई तो उस पर भी आरोपी ने ताबड़तोड़ वार किए जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पत्नी द्रोपती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची और घायल द्रोपती के साथ-साथ अनीता एवं उसके पिता मुन्नालाल अहिरवार को हटा सिविल अस्पताल लेकर आई जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। द्रोपती की हालत नाजुक होने पर उसको हटा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दामाद बुठिया अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है
खबर सूत्रों के हवाले से

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं