कानपुर हरबंस मोहाल थाने के ठीक पीछे मानकों के विपरीत चल रहे है
*कानपुर हरबंस मोहाल थाने के ठीक पीछे मानकों के विपरीत चल रहे है अवैध सुपाड़ी के कारखाने किसी भी कारखाने में नही मौजूद फायर स्टूमेंट और नही कोई एन ओ सी*
हरबंस मोहाल थाने के ठीक पीछे बने रिहायशी इलाको में बने गोदामों में पाम बीज का बड़ा भण्डारण करके उसको सुपाड़ी की तरह काटा जाता है,जिसके बाद इसको पान मसाला बनाने वाले छोटे व बड़े मसाला कारोबारियों को सप्लाई किया जाता है,,,खाद्य विभाग की टीम को जब इसकी जानकारी मिली तो उनका छापेमार दस्ता पूरी तरह से तैयार होकर हरबंस मोहाल थाने पहुंचा,,,लेकिन वंहा पर पुलिस सुरक्षा मिलने में काफी देर हो गयी,,,जिससे गोदाम मालिकों ने पाम बीज को वंहा से हटाकर कही और भेज दिया,,,खाद्य विभाग की टीम जब गोदामों में पहुंची तो उनको वंहा पर कुछ नहीं मिला,,,लेकिन एक दिन पहले गोदामों में पाम बीज के भण्डारण की तस्वीरें जब खाद्य विभाग को मिली तो उन्होंने कार्यवाही करते हुए एक गोदाम को सील कर दिया.
लेकिन फिर से चालू हो गए हैं कारखाने
अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी मानकों के विपरीत चल रहा है इन कारखानों में क्या कार्रवाई करते हैं|
संवद्दत की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें