किसानों के हित में है नया किसान कानून:शोभारानी कुशवाहा

किसानों के हित में है नया किसान कानून:शोभारानी कुशवाह

अंत्योदय ही लक्ष्य: पाराशर

आज दिनांक 25 सितंबर 2020 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा जी के निर्देशानुसार पुराना शहर मंडल में जनसंघ पार्टी के संस्थापक  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभारानी कुशवाह विधायक धौलपुर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर रहे ।विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शिक्षण नीति के जिला संयोजक विशंभर दयाल शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रजत शर्मा (जनसंघी) उपस्थित रहे।
 विधायक शोभारानी कुशवाह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता देश के सबसे बड़े पद पर पहुंच सकता है पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह मजबूत है उन्होंने कहा कि किसान बिल के बारे मैं विपक्ष भ्रम फैला रहा है। लेकिन उसके मंसूबे पूरे नही होंगे।
जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए सिद्धांतों पर ही भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है उनके द्वारा दिया गया एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर इस समय केंद्र सरकार अपनी योजनाएं बना रही है ।
पाराशर ने कहा की केंद्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सुधार करके युवाओं और बेरोजगारों के लिए एक लाभकारी कदम उठाया है इसी प्रकार किसान संशोधन विधेयक लाकर किसान को अपनी फसल का पूरा मूल्य मिले इसकी समुचित व्यवस्था की है
 दिसंबर दयाल शर्मा ने कहा कि पंडित जी की  एकात्मक मानवतावाद की जो सोच थी उस पर प्रकाश डाला गया और बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सोच समाज के अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति के बारे में सोचने की है उसका भला किस प्रकार हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी ने की! 
कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष अनिल धारिया ने किया! इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में विशंभर दयाल शर्मा का साफा एवं माला पहनाकर विधायक शोभारानी कुशवाह एवं जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर ने सम्मान किया
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जिला सह संयोजक रमाशंकर शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच खुर्शीद कुरेशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा गिरीश पाराशर, नंदकिशोर शुक्ला, इंदर लाल कोली पूर्व पार्षद, भाजयुमो शहर महामंत्री कुलदीप शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अमित शर्मा, शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, तपस्या कोली, जिला ई-बुक प्रभारी मुकेश सक्सेना, उपेंद्र कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष शकील उर्फ बॉबी लतीफ खान, गोविंद दिवाकर, रईस कुरैशी सोनू तोमर राजकुमार शर्मा प्रवेश पाराशर सचिन जालौन अजय राठौर, गिरीश पाराशर  मोहित अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे
ब्यूरो धौलपुर
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं