लखनऊ:- सीएम योगी से मिले पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक...

लखनऊ: सीएम योगी से मिले पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक..

लखनऊ में पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक ने सीएम योगी से मुलाकात की. उन्होंने सीएम से मिलकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में बैंक की भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सरकार की समस्त योजनाओं को लागू कराने तथा प्रदेश के विकास में सदैव भागीदार रहा है.

लखनऊ: पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक अज्ञेय कुमार आजाद ने बुधवार को लखनऊ अंचल के कार्यों की समीक्षा को लेकर दौरा किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में बैंक की भूमिका पर चर्चा की.

विकास में सदैव भागीदार रहा है.

लखनऊ: पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक अज्ञेय कुमार आजाद ने बुधवार को लखनऊ अंचल के कार्यों की समीक्षा को लेकर दौरा किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में बैंक की भूमिका पर चर्चा की.
लखनऊ स्थित लार्ज कॉरपोरेट शाखा (एलसीबी) के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक अज्ञेय कुमार आजाद ने किया. इसके बाद उन्होंने अशोक मार्ग शाखा और एमसीसी शाखा के कार्यों की समीक्षा भी की. कार्यपालक निदेशक अज्ञेय कुमार आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर अवगत कराया कि पंजाब नेशनल बैंक सरकार की समस्त योजनाओं को लागू कराने तथा प्रदेश के विकास में सदैव भागीदार रहा है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं स्वनिधि योजना, राज्य एक्सप्रेस-वे, गारंटीड इमरजेंसी क्रेडिट लाइन, एक राज्य एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पंजाब नेशनल बैंक के समर्पण की सराहना की. प्रदेश के बड़े कॉरपोरेट व्यापारियों जो प्रदेश में बैंक की कुल ऋण जमा अनुपात में योगदान देते हैं, उनको देखते हुए लार्ज कॉरपोरेट शाखा (एलसीबी) को विशेष रूप से स्थापित किया गया है. पंजाब नेशनल बैंक यूपीडा के माध्यम से प्रदेश सरकार के दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा गोरखपुर एक्सप्रेस-वे में अग्रणी बैंक है. इसके बाद कार्यपालक निदेशक की अध्यक्षता में क्षेत्रीय स्टॉफ काॅलेज में व्यावसायिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. उन्होंने मौजूद लोगों से वर्तमान बैंकिंग परिदृश्य में डिजिटलीकरण के महत्व पर जोर देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक से पहली बार रूपे डेबिट कार्ड, पॉस और अन्य ई-पेमेंट करने पर बैंक द्वारा पीएम केयर फंड में 5 रुपये का योगदान दिया जाता है.
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं