मंडल अधिवेशन में रखी गईं कलाकारों की समस्याएंसुबोध आर्या बने प्रदेश सचिव
मंडल अधिवेशन में रखी गईं कलाकारों की समस्याएं
सुबोध आर्या बने प्रदेश सचिव
रंगारंग प्रस्तुतियों देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
उन्नाव। प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रचार प्रसार अभियान, आध्यात्म कला एवं सांस्कृतिक प्रभाग के सदस्यों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे प्रधानमंत्री जन्मदिवस पखवाड़ा के तहत समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शैलेश कुमार सिंह शैलू प्रदेश अध्यक्ष /विधायक ने गणेश जी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रभाग के सदस्यों / पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष रामू स्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, प्रदेश महा सचिव, नरेंद्रसक्सेना प्रदेश सचिव, डा. श्रेया प्रदेश सचिव, दीपक श्रीवास्ता प्रदेश सचिव, राजीव सक्सेना प्रदेश सचिव, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुबोध आर्या, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला अध्यक्ष जातिन अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष दीपिका शुक्ल, जिला अध्यक्ष डॉ मनीष सिंह सेंगर एवं आनंद मणी जुगरान प्रदेश अध्यक्ष योग एवं खेलकूद, अब्दुल कलाम अंसारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रभाग आदि ने कलाकारों को मार्गदर्शन दिया। रिदम अकादेमी की प्रतिभाओं ने मनमोहक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। प्रदेश अध्यक्ष रामू स्वामी, वॉइस ऑफ मुकेश सुबोध आर्या, प्रदेश मंत्री राजीव सक्सेना, प्रदेश सचिव डॉ श्रेया, जिलाध्यक्ष दीपिका शुक्ला, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सक्सेना, गायक शारिक़ आइडल व शिवि शुक्ला आदि ने अपने नग्मों से समां बांध दिया। कॉमेडियन लक्ष्य निगम ने सबको खूब ठहाके लगवाए। एंकर आमिर ने अटल जी की आवाज़ में अभिनय से वाहवाही लूटी। एंकर अमित शर्मा ने कलाकारों का आवाहन किया।
उन्नाव जिलाध्यक्ष डॉ मनीष सिंह सेंगर ने पूरे समारोह का संचालन आध्यात्मिक, साहित्यिक और सांस्क्रतिक अंदाज़ में किया। मंडल अध्यक्ष सुबोध आर्या की सक्रिय गतिविधियों को देखते हुए मुख्य अतिथि शैलू भईया और प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें प्रदेश सचिव पद का मनोनयन पत्र भेंट कर पदोन्नति दी। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने वर्तमान में चल रही कलाकारों की अनेकों समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए गीत भी प्रस्तुत किया और युवा जिलाध्यक्ष साकिब जावेद की टीम के साथ अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जतिन अग्निहोत्री की व्यवस्थापन में विशेष भूमिका रही। प्रदेश सचिव दीपक श्रीवास्तव, वरिष्ठ संचालक मुकेश श्रीवास्तव ने मंचासीन अतिथियों का कलाकारों की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए कुछ समाधान सुझाए। सौरभ श्रीवास्तव, गौरव कटियार, गायक मोहन सक्सेना, एंकर आशीष श्रीवास्तव, एंकर अनुराग अन्ना, एंकर बासू सेंगर, म्यूजिशियन महेंद्र गुप्ता, एंकर प्रतीक त्रिवेदी, और राजीव सक्सेना म्यूजिकल ग्रुप से जितेंद्र जीतू, अखिलेश, मनी, श्रीश शुक्ला, अलीशा आदि सहित कई मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारी, सदस्य और सहयोगी मौजूद रहे।
सह सम्पादक
प्रशान्त तिवारी की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें