औरैया पुलिस वाहन चोर गिरोह को किया गिरफ्तार।
औरैया पुलिस वाहन चोर गिरोह को किया गिरफ्तार।
औरैया पुलिस द्वारा 05 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन लुटोरों को मुठभेड़ के दौरन गिरफ्तार करने व उनके कब्जे से 05 चार पहिया लक्जरी वाहन गिरफ्तार करनें में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
विगत कुछ दिनो से जनपद में वाहन लुटेरों के गैंग के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया सुश्री सुनीति के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री कमलेश दीक्षित के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ के नेतृत्व में स्वाट टीम औरैया व कोतवाली औरैया पुलिस की टीमे गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक औरैया के आदेश के क्रम में दिनांक – 26.09.2020 को स्वाट टीम प्रभारी आलोक दुबे को सूचना प्राप्त हुई कि अन्तर्राज्यीय लुटेरों का गैंग जो जनपद औरैया व आस पास के जनपदों में लक्जरी वाहनो की लूट करता है इस समय जनपद जालौन की ओर से औरैया आ रहा है। इस सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी द्वारा कोतवाली औरैया पुलिस से सामन्जस्य कर देवकली चौकी के पास जालौन औरैया सीमा पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग किये जाने के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे 05 असलाहधारी बदमाशों को पुलिस द्वारा रोका-टोका गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया किन्तु पुलिस टीमों द्वारा टेक्निक व टेक्टिस का प्रयोग करते हुए सभी बदमाशों को 02.40 am बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद देशी पिस्टल, 01 अवैध देशी तमंचा व औरैया में लूटी गई एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। लुटेरों से युक्तियुक्त पूछतांछ की गयी परिणाम स्वरुप उनकी निशादेही पर भाऊपुर हाईवे स्थित बन्द पड़े ओरिएन्टल प्लाण्ट के मैदान से 04 लक्जरी कार और बरामद की गई।
संवाददाता
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें