गंगाघाट मे जनता गंदगी से त्रस्त जिम्मेदार झाड़ू लेकर फोटो खींचा ने में मस्त

गंगाघाट मे जनता गंदगी से त्रस्त जिम्मेदार झाड़ू लेकर फोटो  खिचाने मे मस्त है । 



गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 व 5  में भरा पड़ा कूड़े का अंबार  है। प्राप्त जानकारियों के अनुसार पिछले कई वर्षो से यहां पर मैन गली में प्रातः सफाई कर्मचारी गाड़ियों से गंदा सड़ा कूड़ा भर भर के  मेन गली में डाल देते हैं। जिससे निकलने वाले राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।  वह छोटे छोटे बच्चों को भी इस कूड़े से होकर निकला पड़ता है। दिन की शुरुआत गन्दी बद्बु  सुंग कर करनी पड़ती है ।  स्थानीय लोगों को कूड़े से निकलने वाली बदबू से तरह-तरह की बीमारियां हो रही है जिसकी जानकारी कई बार वार्ड के सभासदों को दी गई। क्योंकि यह यह गली  वार्ड नंबर 5 व वार्ड नंबर 3 दोनों में आती है इसलिए इसको कोई भी जिम्मेदारी से नहीं लेता। इसकी  जानकारी  सफाई नायक छोटे लाल पाल व वार्ड नंबर 5 के सफाई नायक मुकेश को भी  दी लेकिन उन्होंने समस्या को अन सुना कर दिया। इसके बाद मनोज गौतम को भी कई बार समस्या से अवगत करवाया। वो आए देखा। लेकिन समस्या जस की तस पिछले लगभग 3 महीने पहले  गंगाघाट नगरपालिका अधिशासी अधिकारी जी को भी इस समस्या से अवगत कराया गया। वह उन्होंने आश्वासन दिया कि 2 माह के भीतर कूड़ा डालने की व्यवस्था करा दी जाएगी और जो घरों के सामने कूड़ा पड़ रहा है। वह बंद करा दिया जाएगा। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वह पिछले 2 दिन पहले अनूप शुक्ला  को भी  उन इस समस्या से अवगत कराया गया उन्होंने भी देख लेने की बात कहकर टाल दिया। लेकिन समस्या जस की तस नालियां कूड़े व् गंदा पानी से  भरी पड़ी है। सुबह से दोपहर तक वह कूड़ा   गली मे सड़ता रहता है। सफाई करमचारी उठाते हैं उठाने के बाद भी  गली मे गंदगी बनी रहती है। स्थानीय लोग तरह-तरह की बीमारियों से परेशान है। लेकिन नगर पालिका अधिकारी अपनी आंख में पट्टी बांधे हुए है। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की दुहाई देते नहीं थकते ।  झाडू लेकर फोटो खिचाते नहीं थकते।   
लेकिन हकीकत से कोसों दूर वह गंदगी को अनदेखा कर   गंगाघाट चेयर मैन  गोल्डी  गुप्ता व अधिशाषि अधिकारी  झाड़ू लगाकर स्वक्षता का संदेश देते है।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं