मोदी सरकार किसानों की हितेषी:श्रवण कुमार वर्माभारतीय जनता पार्टी धोलपुर के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा
मोदी सरकार किसानों की हितेषी:श्रवण कुमार वर्मा
भारतीय जनता पार्टी धोलपुर के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून किसानों के हित में है वर्मा ने कहा वर्तमान में किसान अपनी फसल का मूल्य खुद निर्धारित करेगा। इस कानून से पहले किसान अपनी फसल को मंडी में बेचने के लिए मजबूर था। और उसके द्वारा बेचे गए माल पर बिचौलिए अपना कमीशन लेते थे किसान को उसकी फसल का पूरा मूल्य नहीं मिल पाता था लेकिन मजबूरी बस वह अपनी फसल को व्यापारी के द्वारा निर्धारित भाव पर ही अपनी फसल बेचता था।
कुछ राजनैतिक दलो के नेता अपना निजी आर्थिक हित के कारण और अपना राजनैतिक जनाधार खत्म होता नजर आ रहा है इस लिए किसानों के कृषि विधेयक का विरोध कर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है।केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी किसानों को स्पष्ट रूप से बता देना चाहती है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व की तरह निर्धारित होते रहेंगे ,हाल में रबी की फसलों की ऐमएस पी आगामी सप्ताह में जारी कर दी जावेगी सरकार किसानों को आश्वस्त करती है, कि एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी। इस विधेयक से किसानों के हितों का संरक्षण किया गया है।
जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि यह कानून पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को पूरा करता है इसका मतलब समाज के प्रत्येक कोने में बैठे हुए उस शोषित और वंचित व्यक्ति तक सरकार के द्वारा बनाई गई योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल सकें।
जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि नए कानून से किसान अपनी फसल को अपने भाव में बेचने के लिए स्वतंत्र हुआ है ।सही मायनों में किसान अब अपने माल को अपनी कीमत और अपनी सुविधा के अनुसार बेचने की आजादी मिली है। और वह अपने माल को चाहे जहां वहां जाकर अपनी कीमत पर अपनी फसल का पूरा दाम वसूल कर सकता है ।
जिला महामंत्री सत्येन्द्र पाराशर ने बताया की 25 तारीख को अंत्योदय का दर्शन देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है और यह जयंती बूथ स्तर तक और मंडल स्तर पर मनाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी जिनके विचार और आदर्शों पर बनी है उनमें से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हैं अतः 25 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक उत्सव से कम नहीं है पार्टी इसे प्रत्येक बूथ स्तर तक मनाती है धौलपुर जिले में उन्नीस मंडल मे यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक होंगे ।कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से पंडित दीनदयाल जी की जयंती को मनाएंगे।
ब्यूरो धौलपुर
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें