शुक्लागंज उन्नाव नमामि गंगे द्वारा चलाया गया स्वच्छता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नमामि गंगे द्वारा चलाया गया अभियान

शुक्लागंज उन्नाव नमामि गंगे द्वारा चलाया गया स्वच्छता। 



गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  नमामि गंगे द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान। गंगाघाट नगरपालिका  के अंतर्गत पुराने गंगापुल पर पड़ी पूजन सामग्री व भगवानों की मूर्तियो से गंगा मईया को दूषित हो रही है।और कुछ गंगा में बुद्धिजीवी इससे प्रभावित हो रहे हैं । वही स्वच्छ भारत अभियान के तहत टीम नमामि गंगे ने पुराने गंगापुल  पर एंट्री गेट व पुल के आखिरी छोर तक फूल माला व भगवान की मूर्तियां किनारे बिखरी रहती थी। जो गंदगी के रूप में तब्दील हो रही थी जिसे टीम नमामि गंगे ने रविवार को नगर पालिका की गाड़ी ले जाकर पूरे पुल की साफ सफाई करवाई व गंगा के किनारे घाटों पर भी साफ सफाई की गई।वही घरो से निकली पूजन सामग्री व खंडित भगवानो की मूर्तियों  पुराने गंगा पुल के शुरुवात से आखरी तक फेख कर चले जाते है और उन जल बुद्धिजीवों को इस प्रकार के भगवान के घोर अपमान व गंगा मईया को दूषित करने का कोई भी ख्याल नही रहता है। यह समस्या मृदा प्रदूषण को बढ़ावा दे रही है। इस प्रकार की समस्या को लेकर नगर वासियो ने नगर पालिका को कई बार अवगत कराया परन्तु अभी तक कोई निवारण नही हुआ और गंदगी जोरो शोरो से व्याप्त रही वही  नमामि गंगे के द्वारा एक सराहनीय कार्य को श्रद्धा व लगन के साथ किया गया। नमामि गंगे के मंडल सयोंजक अनुज तिवारी व जिला सयोंजक शिल्पी राकेश दीक्षित  व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा रविवार को इस प्रकार की समस्या को मद्दे नजर रखते हुए नमामि गंगे द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर पुराने गंगापुल पर व्याप गंदगी को नगरपालिका की गाड़ियों द्वारा भर कर साफ किया गया वही घाट के किनारों पर जो भी इस प्रकार की गंदगी थी उसको भी नमामि गंगे द्वारा सफाई कर स्वच्छ्ता अभियान की मुहिम को जोरो शोरो से बढ़ावा देने की मुहिम जारी है। इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप नमामि गंगे के जिला संयोजक  राजेश गुप्ता (गोल्डी)  व अन्य पदाधिकारीओ द्वारा इस कार्यक्रम को पूर्ण किया गया।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं