शुक्लागंज मे परिवार वाले छत पर सोते रहे।चोरो ने उड़ाये नगदी व् जेवर।

शुक्लागंज मे परिवार वाले छत पर सोते रहे।चोरो ने उड़ाये नगदी व् जेवर। 

 गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के  गंगा बैराज चौकी के अंतर्गत शंकरपुर में देर रात चोरों ने अलमारी बक्से का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत लाल जो कि जल निगम कानपुर में नौकरी करते हैं। उन्होंने ने बताया कि सभी परिजन खाना खाकर रात लगभग 10:00 बजे सभी परिजन छत के ऊपर सोने चले गए। देर रात बगल के मकान से छत के सहारे होते हुए आए अज्ञात चोरों ने घर में अलग-अलग कमरों में रखे 3 अलमारियां तथा बक्सों को तोड़कर उनमें रखें पीड़ित के अनुसार चालीस हजार नगद तथा 2 हार, 2 चेन, 3 जेंट्स अंगूठी ,01 अंगूठी लेडीस, 01 हाफ पेटी, 2 जोड़ी पायलबड़ी, 02 जोड़ी बच्चों की पायल, 01 बाल चोटी, 01नथनी ,01 टीका, 01 जोड़ी झाला, 01 जोड़ी झुमकी, 04 गुच्छा, 01 हथफूल सोने चांदी के चुरा ले गए। जब सुबह बसंत लाल लगभग 4:30 बजे उठकर नीचे आए नीचे का दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने सभी को जगाते हुए। पीड़ित ने तत्काल  जानकारी होने के बाद 112 नंबर पुलिस डायल कर बुलाया कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर चली गई। इस घटना पर जब चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने बताया की तहरीर पर जांच चल रही है।
ब्यूरो उन्नाव 
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं