उत्तराखंड- कोरोना संकट से जूझ रहे पर्यटन कारोबारियों के ऋण का ब्याज भरेगी सरकार सतपाल महाराज।

उत्तराखंड- कोरोना संकट से जूझ रहे पर्यटन कारोबारियों के ऋण का ब्याज भरेगी सरकार- सतपाल महाराज।
 

देहरादून– कोरोना संकट से जूझ रहे कारोबारियों को राहत देने को सरकार पर्यटन कारोबारियों के ऋण की पहली तिमाही के ब्याज की भरपाई करेगी। मूल राशि पर लगने वाले ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने री-कनेक्ट व रिस्टार्ट टूरिज्म विषय पर आयोजित वर्चुअल बी2बी ट्रैवल ट्रेड प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर ये जानकारी दी। इस वर्चुअल कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय से भाग लिया। महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल होमस्टे योजनाओं में जिन लोगों ने ऋण लिया है। उनके ऋण पर सरकार पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के लिए मूल राशि पर लगने वाले ब्याज की प्रति पूर्ति करेगी। होटल, रेस्तरां और अन्य सड़क के किनारे के ढाबों के पानी के बिल में वार्षिक वृद्धि को पहले ही इस साल 15 प्रतिशत से कम कर नौ प्रतिशत कर दिया है। कहा कि नई बसों की खरीद को 50 प्रतिशत सब्सिडी या 15 लाख तक का लाभ दिया जा रहा है। होमस्टे योजना में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 33 प्रतिशत (10 लाख रुपये) और मैदानी इलाकों में 25 (7.5 लाख रुपये) की सब्सिडी दी जा रही है। 1.09 लाख पर्यटन इकाइयों से जुड़े 2.43 लाख श्रमिकों को 1000 रुपये का भी मुआवजा दिया जा रहा है।
खबर सूत्रों के हवाले से

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं