9 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में होगा धरना..

9 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में होगा धरना..

बिलारी। विष्णु विशाल पेपर मिल लिमिटेड देवरी द्वारा कुछ दिनों पहले लगभग 90 मजदूरों को बिना नोटिस दिए मिल प्रबंधन द्वारा निकाल दिया गया था निकाले गए मजदूरों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी लेकिन कहीं सुनवाई ना होने पर मजदूर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पास पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने निकाले गए मजदूरों को लेकर 4 दिनों पूर्व उप जिलाधिकारी बिलारी प्रबुद्ध सिंह को ज्ञापन दिया था कि यदि मजदूरों को न्याय नहीं मिलेगा तो भारतीय किसान यूनियन पेपर मिल के सामने धरना प्रदर्शन करेगा। जब प्रशासन ने निकाले गए मजदूरों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। देखते देखते सैकड़ों भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचने लगे प्रशासन ने शांति सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2:00 बजे तक मिल प्रबंधन द्वारा कोई वार्ता नहीं की जाती है तो मजदूर और भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को मजबूर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करना पड़ेगा। सूचना मिलने पर कोतवाली बिलारी प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी धरना स्थल पर पहुंचे और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ती देख कर कोतवाली प्रभारी बिलारी ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी बिलारी को दी उप जिला अधिकारी बिलारी सूचना मिलते ही धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समझाने का पर्याप्त प्रयास किया। यहां तक कि जिलाधिकारी मुरादाबाद से फोन पर वार्ता भी कराई लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मिल प्रबंधन से वार्ता करने की मांग पर अड़े रहे। भारतीय किसान यूनियन की मांग थी कि जब पेपर मिल स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करेगा और इससे निकलने वाले धुएं और अन्य कारणों से प्रदूषण को स्थानीय लोगों को झेलना पड़ेगा तो यहां के मजदूरों को मिल प्रबंधन क्यों नहीं ले रहा है और बिहार से मजदूर क्यों बुलाए जा रहे हैं। जबकि यहां पर पर्याप्त संख्या में मजदूर उपलब्ध हैं। धरना स्थल पर कई बार पुलिस और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में नोक झोंक की स्थिति भी आई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों के लिए हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी कीमत पर इन मजदूरों को न्याय दिलवा कर मानेंगे। विजेंद्र यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से प्रशासन ढुलमुल रवैए से कार्य कर रहा है उससे लगता है कि प्रशासन की स्थिति भी साफ नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन पर तय किया कि प्रशासन हमसे कुछ दिनों का समय मांग रहा है तो हम सब समय देने को तैयार हैं लेकिन यदि मजदूरों को न्याय नहीं मिला तो हम इस मिल की ईट से ईट बजा देंगे। धरना स्थल पर विजेंद्र यादव ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से फोन पर वार्ता की जिस पर चौधरी राकेश टिकैत ने आश्वासन दिया कि यदि मजदूरों की मांग नहीं मानी गई तो वह 9 अक्टूबर को स्वयं विष्णु विशाल पेपर मिल लिमिटेड देवरी के गेट पर धरना देंगे और यह धरना राष्ट्रीय स्तर का होगा।
संवाददाता
अंशुमाली सिंह कि रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं