हल्द्वानी (नैनीताल)। पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 54 किलो गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार हल्द्वानी

हल्द्वानी (नैनीताल)। पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 54 किलो गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी (नैनीताल)। यहां उड़ीसा से 54 किलो 600 ग्राम गांजा के 39 बंडल लेकर हल्द्वानी डिलीवर करने आ रहे दो शातिर नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल सुनील कुमार मीणा के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाल संजय कुमार और टीपी नगर चौकी प्रभारी राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलबाबा के बैरियर के पास इन शातिर तस्करों को हल्द्वानी में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया।
तस्करों के पास से सेंट्रो कार बरामद की गई जिसमें पिछली सीट कवर वकार के अगली सीट के नीचे मोडिफिकेशन बनाकर चेंबर से 39 बंडल गांजे के बरामद किए गए जिनका वजन 54 किलो 600 ग्राम निकला दोनों शातिर तस्करों से पूछताछ में पता चला कि दोनों तस्कर उधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं एक का नाम राजेंद्र और दूसरे का नाम मनोज है। पूछताछ में यह भी पता चला की पकड़ी गई कार संदीप साहनी पुत्र सुरेंद्र साहनी निवासी भूरारानी रूद्रपुर की है। संदीप और उसका भाई अनिल साहनी के लिए यह गांजा वह उड़ीसा के मलखानगिरी से गोलू नाम के तस्कर से लेकर आए हैं। इससे पहले भी संदीप साहनी के लिए होली में भी उड़ीसा से गांजा ला चुके हैं। इस काम के लिए संदीप साहनी इन्हें रास्ते का खाना खर्चा और 40 हजार रुपये देता है और वापस माल सही सलामत लाने पर 25 -25 हजार रुपये अलग से देता है। वहीं पुलिस ने संदीप साहनी और अनिल साहनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अलग से पुलिस टीम का गठन किया है।
ब्यूरो बरेली ।

अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं