प्रेस विज्ञप्ति कानपुर 25 सितंबर 2020

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 26 सितम्बर, 2020
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उ0प्र0 शासन, श्री आलोक कुमार ने आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लाला लाजपत राय चिकित्सालय के सभागार में कोविड-19 के रोकथाम में लगे सभी चिकित्सकों के साथ एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि शासन कोविड से होने वाली मृत्यु पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कृत संकल्प है एवं इस दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि जनपद में टेस्टिंग बढाई गयी है साथ ही कोविड मरीजो की सुविधा हेतु बेड को भी बढाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह दो दिन रुक कर कोविड मरीजो के देखभाल हेतु क्या-क्या तैयारिया चल रही है इसकी बारीकी से जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 300 बेड के डेडिकेटेड अस्पताल की सुविधा भी शीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड मरीजो के इलाज हेतु अस्पताल में दवाओं एवं आक्सीजन की उपलब्धता के साथ सभी आवश्यक उपकरण पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील रखे जाये। उन्होंने कहा कि यदि कोई संसाधन व उपकरण अनुउपयुक्त हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संबंधित एंजेसी से ठीक कराये जाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी डाक्टर पूरी मुस्तैदी के साथ कोविड मरीजो का हर संभव इलाज करके कोविड मृत्युदर मंे कमी लाने का कार्य करे। उन्होंने निर्देश दिये कि कोमार्डिट मरीजो को विशेषज्ञ चिकित्सक आवश्यक रुप से उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए चिकित्सा की व्यवस्था एवं निगरानी रखे। उन्होंने हैलट चिकित्सालय में विगत एक दिन में किसी कोविड मरीज की मृत्यु नही होने पर संतोषव्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार से आगे भी मरीजो की बेहतर देखभाल एवं इलाज करते हुए मृत्युदर मंे नियन्त्रण करने का कार्य किया जाये। 
मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी चिकित्सक पूरी मेहनत से अपने कार्यो को  अंजाम देते हुए मृत्यु दर में कमी लाएं। कोविड मरीज पाए जाने पर फौरन  उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पाए जाने वाले धनात्मक केसों को उचित प्रकार से इलाज किया किया जाए। कोविड मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाय।  
         इस मौके पर जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ0 आर0 बी0 कमल, उप प्राचार्य डॉ ऋचा गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं