प्रेस विज्ञप्तिकानपुर नगर, दिनांक 11 सितम्बर, 2020 जिलाधिकारी

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 11 सितम्बर, 2020
जिलाधिकारी ने बताया है कि जल संचयन प्रदेश सरकार के प्राथमिकता के कार्यो में सम्मिलित है और इस दृष्टि से जल संचयन के विविध कार्यो के साथ-साथ समस्त शासकीय/अद्र्वशासकीय भवनों तथा स्कूल-कालेजों के भवनों पर अनिवार्य रूप से रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के द्वारा अधिकाधिक जल संचयन किया जा सकता है। उन्होनें बताया है कि इस हेतु जनपद में शासकीय/अद्र्वशासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना की प्रगति के अनुश्रवण हेतु लद्यु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।उन्होनें कहा कि जल संचयन को व्यापक जनसहभागिता के द्वारा जन आन्दोलन का रूप लिये जाने की नितान्त आवश्यक्ता है।
उन्होनें जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपने अधीन कार्यालय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना की प्रगति की सूचना निर्धारित प्रारूप पर नोडल अधिकारी,अधिशासी अभियंता,लद्यु सिंचाई,प्रखण्ड कानपुर को विलम्बतम तीन दिन के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेें,साथ ही उक्त सूचना नोडल अधिकारी की ई-मेल आई0डी0 eemidkanpur@gmail.com पर भी उपलब्ध करायें।
उन्होेनंे जनपद के सभी लोगों से अपेक्षा की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों,औद्योगिक इकाईयों,गैर सरकारी संगठनों एंव कृषकों इत्यादि को भी जल संचयन हेतु प्रेरित किया जायें। ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत भी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थलों पर जल संचयन के विधि कार्य किये जा रहे हैं,जिसमें गंाव के शासकीय विद्यालयों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना तथा लाभार्थी कृषक के खेत में तालाब,रिचार्ज पिट,इत्यादि कार्य सम्मिलित हैं। इस हेतु खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क करें।जल संचयन के कार्यो हेतु सुलभ डिजाइन भूगर्भ जल विभाग की वेबसाइट upgwd.gov.in एवं मनरेगा की वेबसाइट www.nrega.nic.inअथवा जनपद के भूगर्भ जल विभाग/लद्यु सिंचाई विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
--------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LIVE ग़ज़ब हिम्मत की महिला है प्रियंका गाँधी i ! खुद गाड़ी चलाकर निकल पड़ी हाथरस !

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी हाथरस तरफ जाने के ड्राइविंग सीट पर प्रियंका गांधी, बगल सीट पर राहुल गांधी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी के DGP भी पीड़िता के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं